Ara News: घटने लगी गंगा पर बाढ़ से घिरे गांवों की परेशानी बरकरार
आरा, सितम्बर 6 -- Ara News: -शनिवार की आधी रात से घटने लगा जलस्तर, रविवार की शाम छह बजे तक 19 सेमी की कमी दर्ज -बड़हरा, शाहपुर, आरा सदर, बिहिया, कोईलवर और उदवंतनगर अंचल प्रभावित -रास्ते बंद होने से लोगों के लिए नाव बनी सहारा, जनप्रतिनिधि पहुंच रहे पीड़ितों के बीच आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित छह अंचलों की 59 पंचायतों के लोगों के लिए राहतभरी सूचना है। जिले के बड़हरा में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार की आधी रात से घटने लगा है। रविवार की शाम छह बजे तक 19 से. मी. की कमी दर्ज की गई है पर बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों की परेशानी अभी बरकरार है। शनिवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 55.02 मीटर पर पहुंच गया था। रविवार की सुबह छह बजे 54.93 मीटर दर्ज किया गया और शाम छह बजे 54.83 मीटर पर पहुंच गया। जिले के बड़हरा, शाहपुर, आरा सदर, बिहिया, को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.