Ara News: गड़हनी : सहिला पुल पर अनियंत्रित हाइवा नदी में गिरी, चालक घायल
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर स्थित नगर पंचायत गड़हनी क्षेत्र के सहिला पुल पर रविवार की अहले सुबह पीरो से आरा की ओर जा रही एक अनियंत्रित हाइवा पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नदी में जा गिरी। हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सहिला पुल काफी संकरा है, जिस कारण यहां आए दिन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब तक कई वाहन पुल से नीचे नदी में गिर चुके हैं। बावजूद इसके पुल के चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। वाहन चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.