Ara News: गड़हनी : रक्षाबंधन पर दिखी भाईचारे की मिसाल, विहिप ने चलाया राखी कार्यक्रम
आरा, अगस्त 21 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। रक्षाबंधन पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से गड़हनी नगर में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के वार्ड नंबर आठ की पार्षद माधुरी कुमारी ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी वरुण कुमार दुबे एवं गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल आत्मीयता और भाईचारे से सराबोर रहा। राखी बांधने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने वाला पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.