आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: विधायक को मांग पत्र सौंपा, डीएम-डीडीसी से भी शिकायत आवास सर्वे की पूरी सूची और जवाबदेही तय करने की मांग गड़हनी, एक संवाददाता। आवास सर्वे की अधूरी सूची को लेकर गड़हनी मुखिया संघ ने अब लिखित शिकायत के जरिए बीडीओ अर्चना कुमारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक जवाबदेही की मांग तेज कर दी है।

मुखिया संघ का विरोध आम सभा के बहिष्कार के बाद मुखियों ने मामले को प्रखंड से जिला स्तर तक पहुंचा दिया है। गड़हनी मुखिया संघ अध्यक्ष सह बराप पंचायत के मुखिया चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मुखियाओं ने संदेश विधायक राधाचरण साह को मांग पत्र सौंपा। इसके बाद डीएम और डीडीसी को लिखित शिकायत देकर आवास सर्वे की पूरी सूची उपलब्ध कराने, पंचायतवार आंकड़े स्पष्ट करने और शिकायतों की जांच कराने की मांग की गई।

मुखियाओं के आरोप मुखियों ...