आरा, जुलाई 25 -- Ara News: -अहले सुबह पांच से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही -कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल रहा बंद, लोगों में रोष गड़हनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत गड़हनी में शनिवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना किसी पूर्व सूचना के लगभग छह घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।

बिजली आपूर्ति की समस्या उमसभरी गर्मी में लोग घरों में कैद होकर बेहाल रहे, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। कई घरों की पानी की टंकी खाली हो गई। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम प्रभावित हुआ और ऑनलाइन काम करने वाले युवाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से पूरे नगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।...