Ara News: गड़हनी : बिजली की आंख-मिचौली के खिलाफ आज सड़क जाम
आरा, अगस्त 23 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। बिजली की लगातार आंख-मिचौली और अनियमित आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश अब सड़क पर उतरने वाला है। बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर रविवार की शाम आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आज सोमवार को सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि लगातार बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। उमसभरी गर्मी में बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों, कारोबारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षता मुन्ना चौबे और श्रीनिवास यादव ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन भिखारी राम ने किया। बैठक में मो सोनू, मुन्ना कुमार, हरिहर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गुड्डू कुमार, दीपक चौबे समेत सैकड़ों लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.