Ara News: गड़हनी : बनास नदी में डूबने से मौत
आरा, जुलाई 5 -- Ara News: गड़हनी, एसं। स्थानीय प्रखंड के काउप गांव के पास रविवार को बनास नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव निवासी महेन्द्र चौधरी का पुत्र बूटा चौधरी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे शाम में शौच करने गए थे और पैर फिसल जाने से पानी में डूब गए। कुछ देर बाद जब घर नहीं लौटे तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि नदी में शव दिख रहा है। थोड़ी देर बाद सूचना पाकर चरपोखरी पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु आरा भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.