आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी प्रखंड प्रमुख विनोद यादव ने गुरुवार को मध्य विद्यालय पड़रिया का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख के अचानक विद्यालय पहुंचने से विद्यालय प्रशासन में भी हलचल रही। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक ने प्रमुख को विद्यालय की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यालय की अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। प्रमुख ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि समस्याओं का संबंधित स्तर पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...