आरा, जुलाई 7 -- Ara News: -एक दिन में 17 से 20 बार बिजली करती है ट्रिप गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय पावर सब स्टेशन से जुड़े बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की कथित मनमानी गड़हनी में थमने का नाम नहीं ले रही है। उमसभरी भीषण गर्मी पड़ रही है।

बिजली की आंखमिचौली ऐसे में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। यह सिलसिला यहां बीते एक सप्ताह से चल रहा है। लगातार यहां बिना सूचना के घंटों बिजली गायब रह रही है। रोजाना सुबह से ही बिजली कटनी शुरू हो जाती है। कर्मी फोन उठाते हैं तो ठोस जवाब नहीं दे पाते हैं। बिजली कब आई और कब चली गई, पता भी नहीं चल पाता है। कब सप्लाई बंद थी और कब चालू होगी, इसकी सूचना अधिकारियों को भी नहीं होती। इतनी भीषण गर्मी में उपभोक्ता दिन-दिन भर परेशान रह रहे हैं।

अधिकारियों का गैरजिम्मेदाराना रवैया बिजली कर्मी ...