आरा, जुलाई 15 -- Ara News: -ग्रिड में मेंटेनेंस को ले गड़हनी फीडर से आपूर्ति सुबह 11 से एक बजे तक बंद रहेगी गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय विद्युत पावर सब स्टेशन में आज गुरुवार को मेंटेनेंस हेतु गड़हनी प्रशाखा से दिन के 11 बजे से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें कि गड़हनी सब स्टेशन से कसाप, अगिआंव, गड़हनी में सभी जगह बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त जानकारी कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने दी। कहा कि सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि जरूरी काम अपना सुबह 11 बजे तक निपटा लें, क्योंकि आज एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रिड में आये दिन कुछ न कुछ गड़बड़ी आ रही थी, जिसे ले मेंटेनेंस कर ठीक किया जाएगा, ताकि कोई खराबी न हो। लोगों को बिना किसी असुविधा के बिजली आपूर्ति की जाएगी। साथ ही कहा कि यदि एक बजे के पहले भी मेंटेनेंस का कार्य समाप्त हो जाएगा, तो ब...