Ara News: ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा। आरा प्रखंड के चकिया गांव में सक्रिय समाजसेवी सरफराज अहमद खान के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरफराज अहमद खान ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल जीवन है, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को एक व्यक्ति, एक पेड़ के सिद्धांत पर कार्य करने की शपथ दिलाई। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य जसीम बारी, शमशाद आलम, मसनून आलम, इलयास, शबीहा बानो, जीविका दीदी रूमाना परवीन, असीम बारी, आशादिया बारी, आसिफ इकबाल, प्रिंस सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.