Ara News: गुंडी धाम में मना अघोरेश्वर भगवान राम का जन्मोत्सव
आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: पूजा-अर्चना, अखंड कीर्तन और भंडारे में जुटे श्रद्धालु बड़हरा, संवाद सूत्र। परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा अवधूत भगवान राम का 89वां जन्मोत्सव उनके जन्मस्थान गुंडी धाम स्थित मां मैत्रायिणी स्मारक परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान राम के तैलचित्र एवं उनके द्वारा स्थापित बालकनाथ शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विजय बाबा एवं विकास बाबा ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सफलयोनि महाग्रंथ का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और आरती संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर जन्मोत्सव की खुशी मनाई।
धार्मिक अनुष्ठान पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.