आरा, अगस्त 28 -- Ara News: -केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, जमीन विवाद की जता रही आशंका

रंगदारी की मांग -उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया में कारोबारी से दस लाख की मांगी गयी थी रंगदारी आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में गल्ला कारोबारी से रंगदारी मांगने और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। पुलिस के अनुसार कारोबारी विश्वजीत कुमार की ओर से अपने बड़े भाई कन्हैया कुमार के ससुर अवधेश साह और साले दीपक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर, थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के अनुसार शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार जांच में यह बात सामने आयी है कि कारोबारी के बड़े भाई कन्हैया कुमार...