आरा, सितम्बर 19 -- Ara News: -आरा के नाला मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के नाला मोड़ में श्री गणेश चतुर्थी एवं गो माता सम्मान यात्रा महोत्सव 14 से 18 सितंबर तक धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा का भव्य दरबार लगाया गया। महोत्सव के संचालक अधिवक्ता डी. राजन रहे। महोत्सव के दौरान शहरी क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. केएन सिन्हा, डॉ. सतीश कुमार सिन्हा और डॉ. रजनीश कुमार सिंह की ओर से सैकड़ों मरीजों का इलाज एवं दवा वितरण किया गया। नित्य संध्या बेला में महिला, पुरुष और बच्चों ने महाआरती की। आरा नगर सहित पटना से भी श्रद्धालु बप्पा के दर्शन को पहुंचे। आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राज न...