Ara News: गणपति भगवान नटराज प्रतिमा की स्थापना
आरा, जुलाई 31 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड के रमदतही गांव में दिव्य श्री महामृत्यु महाअमृत विश्वविद्यालय परिवार के प्रांगण में नटराज स्थापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरुआत गुरुचरण पूजन से हुई। इसके बाद विशेष प्रार्थना और अध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। प्रतिमा की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। संध्या समय भजन कीर्तन और संध्या आरती की। साथ ही गुरुदेव हिमांशु का उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण, स्त्रियों के प्रति मातृभाव और भोजन को शुद्ध व शांतचित प्रसाद स्वरूप ग्रहण करना है। इससे मनुष्य अंतरदर्शन की ओर अग्रसर होता है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद शिवजी यादव, सरपंच जेपी साह, भोला तिवारी, ललन तिवारी, भृगुनाथ तिवारी सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे। यह भी पढ़ें- Ara News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.