आरा, अगस्त 5 -- Ara News: पूर्व प्रमुख बोले : अधिकारी और कर्मचारी हो गए हैं बेलगाम 11 बजे से बुलाई गई थी बैठक, एक बजे तक नहीं पहुंचे प्रमुख और बीडीओ नाराज सदस्यों ने आंदोलन की चेतावनी दी गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की विशेष बैठक अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली बैठक में पंचायत समिति के सदस्य समय पर पहुंच गए, लेकिन दो घंटे से अधिक इंतजार के बावजूद न तो प्रखंड प्रमुख पहुंचे और न ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बैठक में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पंचायत समिति बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों पर फूटा गुस्सा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति दोपहर एक बजे तक इंतजार करने के बाद नाराज समिति सदस्य वापस लौट गए। प्रखंड कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार पा...