Ara News: गड़हनी-बागर पथ के रेलवे अंडरपास में जलजमाव, परेशानी
आरा, अगस्त 6 -- Ara News: -आम लोगों के अलावा विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही परेशानी फोटो 2 : गड़हनी-बागर पथ पर रेलवे अंडरपास में भरा पानी, जिससे हो रही परेशानी। गड़हनी, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बाद गड़हनी-बागर पथ पर रेलवे अंडरपास में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अंडरपास में घुटने भर पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
स्थानीय स्थिति वहीं गड़हनी-काउप पथ पर गड़हनी थाना के समीप बने रेलवे अंडरपास की स्थिति भी बदतर बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों अंडरपास तालाब में तब्दील हो गए हैं। रोजाना सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.