आरा, जुलाई 30 -- Ara News: -आरा-सासाराम रेलखंड पर धमनियां के समीप गुरुवार की सुबह हादसा गड़हनी, एक संवाददाता। आरा-सासाराम रेलखंड पर गुरुवार की सुबह गड़हनी के धमनियां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर धमनियां निवासी सुनील ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू ठाकुर था। वह सैलून चलाता था। परिजनों के अनुसार गुड्डू रोज़गार की तलाश में बाहर जाने के लिए सुबह घर से निकला था। वह भभुआ-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक के रास्ते गड़हनी स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गड़हनी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ का एक जवान मौके पर पहुंचा और इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। तब गड़हनी थानाध्यक्ष क...