आरा, अक्टूबर 10 -- विद्यालय में तोड़फोड़ और शिक्षण कार्य बाधित करने का प्रयास Ara News: -दो दिनों में विद्यालय के कार्यालय में दूसरी बार तालाबंदी कर शिक्षा कार्य बाधित करने का प्रयास, प्रधानाध्यापक ने थाने में दिया आवेदन गड़हनी, एक संवाददाता। जिले की गड़हनी नगर पंचायत के वार्ड आठ में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़हनी में असामाजिक तत्वों की ओर से विद्यालय को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। विद्यालय के वर्ग-दो के कक्ष का ताला तोड़कर वायरिंग को क्षतिग्रस्त करने और तार काटकर ले जाने की शिकायत की गई है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्र सिंह ने चरपोखरी थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बीते नौ अक्तूबर को असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के वर्ग-दो के कक्ष का ताला तोड़कर वायरिंग को नुकसान पहु...