आरा, अक्टूबर 13 -- गंगा में डूबे छात्र का शव 52 घंटे बाद बरामद Ara News: -दो बहनों के साथ गंगाजल और मिट्टी लाने गया था अभय, भाई को बचाने में दोनों बहनें भी डूबने लगी थीं बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा नदी घाट पर गहरे पानी में डूबे छात्र अभय कुमार सिंह का शव करीब 52 घंटे बाद मंगलवार को बरामद किया गया। ज्ञानपुर-सेमरिया दियारा क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे पानी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। छात्र का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां ममता देवी और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से ही घर में चूल्हा नहीं जला है। नहाने के बाद गंगा किनारे गया था छात्र जानकारी के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन रविवार की सुबह मुफस...