आरा, अक्टूबर 9 -- बड़हरा में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई Ara News: दो घरों से भी शराब जब्त, शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार बड़हरा, संवाद सूत्र। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हरा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने गंगा नदी के रास्ते डेंगी (छोटी नाव) से केशोपुर मुक्ति धाम घाट पर लाई गई शराब की खेप के साथ तीन बाइक भी जब्त की हैं। इसके अलावा दो घरों से शराब बरामद की गई है। वहीं, शराब पीने की पुष्टि होने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा नदी के रास्ते डेंगी के सहारे शराब की खेप केशोपुर मुक्ति धाम घाट पर पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रात म...