Ara News: गंगहर में स्वास्थ्य शिविर
आरा, अगस्त 30 -- Ara News: आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में लगे शिविर में गंगहर व आसपास के कई लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर की गतिविधियाँ डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अंशु प्रिया और डॉ. साक्षी ने मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह दी। जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह व अजय सिंह ने बताया कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्य बिहार की हर पंचायत में चलाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया संजय सिंह, मनोज सिंह, अरविंद राय, अर्जुन सिंह, मंटू सिंह, चंद्रमा सिंह व जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ------
सामान्य ज्ञान प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.