आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा। सदर प्रखंड के गंगहर गांव में आयोजित श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को प्रातः काल वैदिक पूजा-अर्चना के उपरांत संध्या बेला में भव्य रामकथा का आयोजन हुआ।

राम कथा का आयोजन वृंदावन से पधारे रामकथा वाचक सत्यम जी महाराज ने संगीतमय रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, सेवा एवं धर्म के संदेश को सरल और प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया। उनकी मधुर वाणी और भक्ति रस से ओत-प्रोत कथा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पूर्व वाराणसी से पधारी मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी ने श्रीराम के आदर्श चरित्र, माता-पिता के प्रति समर्पण, गुरु भक्ति तथा लोककल्याण के संदेश पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान क...