आरा, अक्टूबर 1 -- Ara News: जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आरा, एसं। जिला स्ततरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो में बालिकाओं के खेल का समापन हुआ। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग में प्रताप इंटरनेशनल स्कूल आरा की टीम विजेता और दक्ष कैरियर स्कूल आरा की टीम उपविजेता बनी। अंडर-17 आयु वर्ग में भी प्रताप इंटरनेशनल स्कूल आरा की टीम विजेता और उपविजेता अमीरचंद बालिका स्कूल आरा की टीम रही। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में एसएन मेमोरियल स्कूल आरा की टीम विजेता और अमीरचंद बालिका विद्यालय आरा की टीम उपविजेता बनी। इसके पूर्व सेमीफाइनल राउंड तक डॉ नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स स्कूल आरा, हाई स्कूल बिरमपुर, हाई स्कूल शाहपुरपट्टी, मध्य विद्यालय न्यू पुलिसलाइन आरा, सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही की टीमों ने प्रवेश किया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खो-खो में बी...