आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र खैरी तिवारीडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई 50 वर्षीय हृदया पासवान की निर्मम हत्या के मामले में अगिआंव बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव में सघन छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल नामजद आरोपित राजेश पासवान को धर दबोचा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि पट्टीदारों की ओर से बिना जमीन छोड़े छज्जा और खिड़की निकालने के विरोध में हृदया पासवान की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इलाज के दौरान पटना में हुई मौत के बाद छोटे बेटे आजाद पासवान के बयान आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएग...