आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: ​बिहिया के बियाडा परिसर में खेल मैदान पर औद्योगिक निर्माण के खिलाफ युवाओं और स्थानीय नागरिकों का धरना ​सीओ और बीडीओ ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को दिया आश्वासन बिहिया। निज संवाददाता वर्षों से स्थानीय युवाओं और बच्चों के खेल और शारीरिक अभ्यास का केंद्र रहे बियाडा की जमीन पर औद्योगिक इकाई के लिए निर्माण कार्य शुरू किए जाने के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक और स्थानीय नागरिकों ने बियाडा परिसर में जोरदार धरना दिया। यहां भूमि पूजन होना था, जिसे विरोध के चलते रोक दिया गया। आक्रोशित लोगों ने धरना देकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह खेल मैदान क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी...