आरा, अगस्त 8 -- Ara News: कृष्णगढ़, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटका ईटहना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चारा के खेत में छिपाकर रखी गई करीब 280 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब का धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस शराब जब्त कर फरार धंधेबाज की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटका ईटहना गांव में शराब का धंधा करने वाले धंधेबाज ने बड़ी मात्रा में महुआ शराब को चारा के खेत में छिपाकर रखा है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा करीब 280 लीटर बताई जा रही है। इधर, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब धंधेबाज के मौके से फरार हो जाने की च...