Ara News: खेत घूमने जा रही बुजुर्ग महिला की पोखरा में डूबने से मौत
आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार को हादसा पैर फिसलने के कारण पोखरे में गिरने की जताई जा रही आशंका आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम पोखरा में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृत महिला नया मोहम्मदपुर गांव निवासी स्व. शिवधारी महतो की 86 वर्षीया पत्नी लचिया देवी थीं। पैर फिसलने के कारण महिला के पोखरे में गिरने की बात कही जा रही है।
परिवार की जानकारी परिजनों के अनुसार उनके चार बेटे हैं, जिनमें तीन बाहर रहते हैं और एक गांव पर रहता है। गांव पर रहने वाला पुत्र रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी के साथ ससुराल गया था। ऐसे में महिला घर पर अकेली थी। मंगलवार की दोपहर वे खेत की ओर गई थी। रास्ते में पोखरा है। बताया जा रहा है कि पैर फिसल जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.