Ara News: खाद डालने गये युवक की आहर में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव
आरा, अगस्त 19 -- Ara News: -तरारी थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव में मंगलवार की शाम हादसा -पैर फिसलने के कारण आहर में गिरा और डूब गया युवक आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव में मंगलवार की शाम आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। उसका शव बुधवार की सुबह कुदरिया गांव स्थित आहर से बरामद किया गया। मृत युवक कुसुमी गांव निवासी स्व. बालम राम 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राम थे। उसके चाचा शिवजी राम ने बताया कि अजय कुमार राम मंगलवार की शाम खेत में खाद डालने जा रहा था। उसी दौरान पैर फिसल जाने से वह आहर में गिर गया और डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की गयी। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह कुदरिया गांव स्थित आहर में शव देखा गया। इसके बाद ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.