आरा, नवम्बर 7 -- दीपावली पर सफाई व्यवस्था को लेकर एसडीएम की पहल Ara News: दीपावली पर सफाई को लेकर सुबह से सक्रिय रहे एसडीएम, पत्र जारी होते ही हरकत में आया नगर प्रशासन जगदीशपुर, निज संवाददाता। दीपावली पर जगदीशपुर नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर एसडीएम ओम प्रकाश लाल शनिवार को सुबह से ही सक्रिय रहे। नगर भ्रमण के दौरान सफाईकर्मियों की हड़ताल और नगर में जगह-जगह कचरा जमा होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पहल शुरू की। प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह आरा के अपर नगर आयुक्त से शुरुआती संपर्क नहीं होने पर भी एसडीएम ने विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई और बाद में उनसे बात की। इसके बाद सख्त आधिकारिक पत्र जारी कर दोपहर ढाई बजे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कार्यपालक पदाधिकारी की बैठक बुला ली। बैठक में वेतन भुगतान, हड़ताल समाप्त क...