आरा, अगस्त 24 -- Ara News: -परीक्षा व्यवस्था और शुल्क वसूली में पारदर्शिता की मांग, कॉलेज प्रशासन से जवाब देने की मांग आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के अनाईठ स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं ने थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने पर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। छात्राएं हाथों में पोस्टर ली हुई थीं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शनछात्रों का प्रदर्शन आक्रोशित विद्यार्थी कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर उतर गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि प्रत्येक सेमेस्टर की परीक्षा के लिए मैनेजमेंट के नाम पर करीब ...