Ara News: खंभे पर चढ़ बिजली का तार काटते दो गिरफ्तार
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: आरा के त्रिभुवानी मोड़ के समीप टेस्टर, पिलास और पेचकस बरामद आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात त्रिभुवानी मोड़ के समीप बिजली के तार चोरी करने के मामले में दो चोर को गिरफ्तार किया है। खंभे पर चढ़कर तार काटने के दौरान ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। इनमें नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट बिंद टोली निवासी संतोष साव के पुत्र राज कुमार और शिवगंज शीतल टोला निवासी विनोद साह के पुत्र बादल कुमार शामिल हैं। इनके पास से तार काटने में इस्तेमाल एक पिलास, एक लाइन टेस्टर और एक पेचकस बरामद किया गया है। इस मामले में एएसआई चंदन कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने नशे के लिए बिजली का तार काट कर बेचने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि नवादा थाने की पुलिस ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.