आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: साइबर और सिकरहट्टा थानों की संयुक्त कार्रवाई में मिली पुलिस को बड़ी सफलता सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव में एक मकान में चल रहा था ऑनलाइन फर्जी सीपीपी का धंधा 27 मोबाइल, सात लैपटॉप, 34 सिम कार्ड , 11 डेबिट कार्ड और 22 हजार रुपए बरामद दिल्ली से ठग गिरोह का कलेक्शन, इंटरनेट कॉलिंग करने वाले साइबर हैकर की तलाश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के साइबर और सिकरहट्टा थानों की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान बेचने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव में छापेमारी कर गिरोह के नौ शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार भी किया है। इनके पास से साइबर ठगी करने में इस्तेमाल 27 मोबाइल, सात लैपटॉप, 34 सिम कार्ड, 11 डेबिट कार्ड...