Ara News: क्रांति दिवस मना की नुक्कड़ सभा, सौंपा मांग पत्र
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: संदेश, संवाद सूत्र। संदेश बाजार स्थित चौक पर रविवार को भारतीय क्रांति वीर पार्टी की ओर से क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान सड़क किनारे टेंट लगा घंटों नुक्कड़ सभा कर सरकार की ओर से किये जा रहे भेदभाव और खामियों को गिनाया गया। नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्यराज कृष्णा पासवान ने किया। मौके पर तेजबल चौधरी, राजदेव पासवान, इंदल पासवान, चंदन कुमार, दीपक कुमार, जीतन चौधरी, अखिलेश राम, नारायण राम, विधाया राम सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। नुक्कड़ सभा के दौरान कोईलवर रजवाहा के अंतिम छोर तक पानी, भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन, संदेश चौक पर सामुदायिक शौचालय बनाने, काजीचक गांव के नजदीक सोन नदी में पक्का तटबंध बनाने, बिजली बिल व कृषि ऋण माफ करने सहित 11 सूत्री मांग पत्र संदेश बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी को सौंपा गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.