Ara News: कोचिंग करने गया किशोर लापता, प्राथमिकी
आरा, अगस्त 7 -- Ara News: शाहपुर। कोचिंग करने गये किशोर के लापता होने के संबंध में शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में लापता किशोर सुजीत कुमार यादव (14 वर्ष) के पिता बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के सुरेंद्र यादव ने शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि मेरा पुत्र सुजित कुमार यादव (14 वर्ष) पांच अगस्त को अपने घर से शाहपुर कोचिंग करने के लिए गया था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह कोचिंग में नहीं पहुंचा और लापता है। जब वह शाम सात बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो हम लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मदरसे जाने को घर से निकला छात्र लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.