Ara News: कोईलवर : सोन में अवैध बालू लदी नाव जब्त, केस
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: -खनन विभाग की टीम ने रात 12 बजे छापेमारी कर बालू लोड करती नाव जब्त की आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर स्थित सोन में अवैध रूप से बालू लोड करती नाव जब्त की गई। जब्त नाव पर सवार मजदूर रात होने और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। नाव पर लदे 150 घनफूट बालू समेत जब्त करने के साथ कोईलवर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है।
अवैध खनन की सूचना खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि रात में सोन नदी से बालू की चोरी करने की गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन कार्यालय में पदस्थापित सभी चारों खनन इंस्पेक्टरों की टीम बनाकर छापेमारी कराई गई। विभाग को मिले स्पीड बोट के सहारे नदी में रात 12 बजे के करीब छापेमारी की गई तो नाव पर मशीन में लगे सेक्सन पाइप के सहारे बालू लोड करते देखा गया। छापेमारी टीम को देख नाव चालक नाव को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.