आरा, अगस्त 29 -- Ara News: -बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस -बबुरा थाने में स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ जबरन वसूली और ठगी की प्राथमिकी -मामले की छानबीन और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में बबुरा थाने में दर्ज केस से धारा हटाने के नाम पर मारपीट के एक अभियुक्त से रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

बबुरा गांव में ठगी का मामला बबुरा गांव निवासी एक शख्स की ओर से धारा और नाम हटाने के नाम पर अभियुक्त से 50 हजार रुपए ऐंठ लिये गये हैं। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला उजागर हुआ है। अब इस मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी सामता राय के बयान पर बबुरा गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह...