Ara News: केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में आज आयेंगे राज्यपाल
आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की उदवंतनगर। भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड के जीरो माइल स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा का आज शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुटा है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में राज्यपाल का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसे लेकर हेलीपैड बनाया गया है। विवि के ऑडोरियम में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय के बच्चे कई दिनों से सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। वे राज्यपाल के सामने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देना चाहते हैं। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एस अहमद खान कर रहे हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.