आरा, अक्टूबर 29 -- तरारी में किसानों को खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी Ara News: तरारी प्रखंड में वासंतिक (रबी) महाअभियान के तहत कृषि जन कल्याण चौपाल पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड के कृषि सभागार में गुरुवार को वासंतिक (रबी) महाअभियान 2026 के अंतर्गत कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। चौपाल में कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. प्रियस कुमार, बीएओ सुनील कुमार, तरारी कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार और डॉ. विकास सिंह ने किसानों का मार्गदर्शन किया। कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि आगामी एक-दो दिनों के भीतर चना और मटर के बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सभी कि...