आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: -चोरी के आरोपितों पर एफआईआर करने और सामान बरामदगी की मांग को लेकर चार घंटे तक किया जाम पीरो/तरारी, संवाद सूत्र भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में चोरी के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला। चोरी के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और चोरी गये सामान की त्वरित बरामदगी की मांग को लेकर उग्र ग्रामीणों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। जाम रहने के कारण लगभग चार घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कुरमुरी निवासी स्व जयप्रकाश यादव पत्नी रंजू कुंअर के घर बीते दिनों देर रात करीब दो बजे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। परिजनों का आरोप है क...