Ara News: कुदरिया गांव में पेड़ गिरा, दो भैंस की मौत
आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश के दौरान नरगदा पंचायत के कुदरिया गांव में एक पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से वहां बंधी दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह बारिश के दौरान अचानक पेड़ गिरने से दोनों भैंस चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया सहित गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के तहत पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मौके पर पंचायत के मुखिया नीता देवी समेत ग्रामीणों के साथ राजू साह भी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन की मौत से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन को मामले की जांच कर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.