Ara News: कुटीर ज्योति योजना की प्रगति की समीक्षा
आरा, जुलाई 18 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन के सभागार में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बैठक कर कुटीर ज्योति योजना के क्रियान्वयन को ले गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान टीबी स्क्रीनिंग कार्य पर विशेष नजर रखने की नसीहत बैठक में उपस्थित बीडीओ अशोक कुमार और सीओ रविश कुमार को दी। एसडीओ ने अफसरों को बताया कि 21 जुलाई को पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय बचरी, प्राथमिक विद्यालय गहबर टोला, मध्य विद्यालय और मध्य विद्यालय कोथुआं में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में आने वाले आवेदकों का शत प्रतिशत समाधान होना आवश्यक है। कम से कम 20 आवेदनों का निरीक्षण कर गुणवतापूर्ण समाधान पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.