Ara News: किसान की करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: -बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के बधार की बुधवार की दोपहर हादसा -रास्ते में टूटकर गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में बुधवार की दोपहर करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृत किसान बखोरापुर गांव निवासी स्व. भरत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह थे। किसान के भतीजे अमरजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसके चाचा खेत घूमने के लिए निकले थे। रास्ते मे पहले से करंट प्रवाहित तार टूट कर गिर पड़ा था। वे उसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए, तो देखा कि वे खेत में गिरे पड़े हैं। तब ग्रामीणों द्वारा हादसे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.