Ara News: किराना दुकान 380 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर भेजा जेल
आरा, जुलाई 28 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका स्थित एक किराना दुकान से 380 ग्राम गांजा बरामद कर लिया है। दुकान के संचालक नावाडीह निवासी शिवपूजन ठाकुर के पुत्र श्रीराम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मजिस्ट्रट सह पीरो सीओ रविश कुमार की मौजूदगी में श्रीराम ठाकुर से सघन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि लम्बे समय से किराना दुकान में गांजा बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत की जांच के बाद आरोपित को मौके पर पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.