Ara News: किराना दुकान में मादक पदार्थ की बिक्री, आठ किलो गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: -पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका स्थित किराना दुकान से जब्त किया गया गांजा -दुकान से आठ किलो 760 ग्राम गांजा, एक डिजिटल तराजू और मोबाइल बरामद -28 जुलाई को दुकानदार के पिता को भी गांजे के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका स्थित एक किराना दुकान में गांजे की तस्करी का खेल चल रहा था। शुक्रवार की रात पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर करीब साढ़े आठ किलो गांजा जब्त कर लिया। मौके से डिजिटल तराजू और एक मोबाइल भी बरामद किया गया। इसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दुकानदार सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी श्रीराम ठाकुर का पुत्र अमित ठाकुर है। जुलाई में अमित ठाकुर के पिता श्रीराम ठाकुर को भी पुलिस ने गांजे के साथ गिरफ्तार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.