आरा, सितम्बर 25 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा कार से 229.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने सिल्वर रंग की ब्रेजा कार जब्त कर ली है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जहुराबाद गांव के ईटहना रोड पर छापेमारी की गई। इस दौरान सिल्वर रंग की ब्रेजा कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 229.2 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ कार जब्त कर ली और तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की...