आरा, अगस्त 28 -- Ara News: पुलिस केंद्र में शाखाओं के कार्यों की समीक्षा के दौरान एसपी की ओर से दिया गया निर्देश पुलिस अधीक्षक का तकनीक का प्रभावी उपयोग कर कार्य में तेजी लाने पर जोर जनता से जुड़ी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर निष्पादन का निर्देश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित नवीन पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की अध्यक्षता में केंद्र की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों- कर्मियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। उस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की।

पुलिस सेवाओं की समीक्षा अभिलेखों (रिकॉर्ड) के रखरखाव और जन सेवा से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन की जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके दायित्वों को सुचारू ढंग से निर्वहन करने का सख्त निर्...