Ara News: कारीसाथ में घर से शराब और हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: उदवंतनगर। भोजपुर जिले के कारीसाथ गांव में गजराजगंज ओपी पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से हथियार और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की शाम की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ निवासी रोहित कुमार ( पिता स्व. दिलीप राम) के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देसी सिक्सर और 29.625 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अगले दिन जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.