आरा, सितम्बर 30 -- Ara News: दूसरी बार संभालेंगे कायमनगर पैक्स की कमान कोईलवर, एक संवाददाता। कायमनगर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में स्थानीय निवासी सुनील सिंह विजयी रहे।

चुनाव परिणाम सुनील सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश दुबे को 331 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सुनील सिंह को 711 मत मिले, जबकि अविनाश दुबे के पक्ष में 380 मत पड़े। चुनाव में 79 मत अवैध घोषित किए गए।

मतदान प्रक्रिया गौरतलब रहे कि कायमनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। पैक्स के कुल 2099 मतदाताओं में से 1170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला।

मतगणना का आयोजन मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्...