आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: आरा, हमारे संवाददाता। कोईलवर प्रखंड के कायमनगर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को उप चुनाव होगा। इसके लिए 63 मतदान एवं मतगणना कर्मी उपस्थित हुए, जिनमें से 32 कर्मियों को द्वितीय चरण का अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी दायित्वों, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण, मतदान की प्रक्रिया तथा मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी कर्मियों को दी गई। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में मतदान एवं मतगणना कर्मियों को प्रथम एवं द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में कोईलवर प्रखंड अंतर्ग...